January 29, 2026
फोरलेन निर्माण से नाला बाधित होने पर ग्रामीणों का विरोध, सुल्तानगंज में काम कराया बंद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : सुल्तानगंज–मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान नगर परिषद सुल्तानगंज अंतर्गत नारायणपुर गांव का नाला बंद हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाले का पानी अवरुद्ध होने से परेशान ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण कार्य को रोक दिया और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन निर्माण के कारण उनके गांव सहित आसपास के क्षेत्रों का नाला बंद हो गया है, जिससे जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक नाले के पानी की निकासी के लिए उचित नाला निर्माण नहीं किया जाएगा, तब तक फोरलेन का कार्य चालू नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में ही संबंधित विभाग को […]