Tag Archives: Sultanganj mein rangdari mamla ka pardafash

Noimg

सुल्तानगंज में रंगदारी मामले का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक नेटवर्क की जांच तेज|| GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने सुल्तानगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को सुल्तानगंज के घाट रोड इलाके में रंगदारी मांगने और अवैध हथियार से जुड़े आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा (कारतूस) भी बरामद किया था। सिटी एसपी ने बताया कि मामले की जांच के क्रम में घाट रोड, सुल्तानगंज निवासी मनोहर मंगल के पुत्र चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद की गई गहन पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। […]