Tag Archives: sultanganj mein

Noimg

सुल्तानगंज में शिवाजी सेना की कार्यकारिणी बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के रशिदपुर गांव में शिवाजी सेना संगठन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. दिवाकर सिंह ने की, जबकि प्रोफेसर अमरकंटक सिंह, राजेश सिंह, सुबोध सिंह एवं रूद्र नारायण सिंह की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का नेतृत्व सुल्तानगंज विधानसभा के भावी उम्मीदवार चन्दन सिन्हा को सौंपना था। शिवाजी सेना के सदस्यों ने बताया कि यह संगठन समाज में जरुरतमंदों की मदद, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक जागरूकता के उद्देश्य से कार्य करता है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्षों से कुशवाहा समाज की उपेक्षा होती रही है, इसलिए इस बार संगठन की कमान चन्दन सिन्हा को सौंपी गई है ताकि समाज को एक सशक्त नेतृत्व मिल सके। इस […]

Noimg

श्रावणी मेला: सुल्तानगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध दुकानों पर चला जेसीबी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम के नमामि गंगे घाट और गंगा घाट मेला क्षेत्र में बुधवार को श्रावणी मेला को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व सीओ रवि कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने किया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से गंगा घाट क्षेत्र में अवैध रूप से लगी कई दुकानों को हटाया गया। अधिकारियों ने सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से दुकान लगाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे सड़क से कम-से-कम पांच फीट अंदर अपनी दुकानें लगाएं। गंगा घाट पर अवैध दुकान लगाने वालों […]

Noimg

सुल्तानगंज में घरेलू विवाद बना जानलेवा, पति ने पत्नी की कर दी हत्या ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर परिषद सुल्तानगंज वार्ड संख्या 2 स्थित मिल्की मुहल्ला गांव में शनिवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज थाना की पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों ने शक जताया है कि इस घटना में असलम खान के अन्य परिवार के लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, मृतका रौशनी देवी और […]

Noimg

सुल्तानगंज में युवा जदयू प्रखंड समिति विस्तार को लेकर हुई अहम बैठक ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत आलोक इंटरप्राइजेज के प्रांगण में युवा जदयू प्रखंड समिति के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल उपस्थित रहे। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन जदयू नगर अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जहां उन्हें अंगवस्त्र, फूलमाला और बुके देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर चुने गए नवनिर्वाचित अध्यक्षों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने फूलमालाएं पहनाकर सभी पंचायत प्रतिनिधियों का […]

सुल्तानगंज में धूमधाम से मनाई गई महर्षि मेंहि परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में रविवार को महर्षि मेंहि परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महर्षि मेंहि आश्रम तक पहुँची। हजारों श्रद्धालु इस जयंती समारोह में शामिल हुए और बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजन को सफल बनाया। महर्षि मेंहि आश्रम के आचार्य स्वामी रघुनंदन जी महाराज का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। आश्रम में भक्तों द्वारा स्तुति-विनती की गई, और स्वामी रघुनंदन जी महाराज ने प्रवचन देते हुए महर्षि मेंहि जी के विचारों एवं साधना पद्धति पर प्रकाश डाला। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया […]

Noimg

सुल्तानगंज में मजदूर पर जानलेवा हमला, पिस्टल थमाकर ली गई धमकी भरी तस्वीर, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंद टोला वार्ड नंबर 19 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करने वाले मनोहर बिंद पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें उनके चचेरे भाई पैरों कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान के पास बुलाया, जहां पहले से घात लगाए नकाबपोश अपराधियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। मनोहर ने बताया कि पास में रहने वाले जितेंद्र बिंद ने उन्हें पहले पकड़ा, फिर पांच-छह अन्य लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी पत्नी रधिया देवी […]

सुल्तानगंज में 25 लाख की भीषण चोरी, शादी के लिए रखे गए रुपये और गहने उड़ाए ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रा टाकिज रोड के समीप वार्ड संख्या एक निवासी रवि शंकर राजहंस उर्फ डब्लू राजहंस के घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में रवि शंकर राजहंस ने बताया कि वे टाटा शहर में अपनी लड़की की शादी के सिलसिले में गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। जब वे तड़के करीब तीन बजे लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। रवि शंकर राजहंस के अनुसार, चोरों ने घर से 10 लाख 40 हजार रुपये नकद, सात भर सोना, चार सौ ग्राम चांदी समेत अन्य बहुमूल्य सामान चोरी कर लिया। कुल मिलाकर लगभग […]

सुलतानगंज में विवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट और छेड़खानी का लगाया आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर डोमासी टोला की रहने वाली विवाहिता झुमरी देवी ने अपने ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पति विशाल मल्लिक, ससुर नेपाली मल्लिक, सास शोभा देवी और ननद राधा देवी पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। झुमरी देवी ने बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद उनके साथ मारपीट और घरेलू कलह शुरू हो गई थी। रिश्तों में तनाव इस कदर बढ़ा कि आपसी सहमति से तलाक तक हो गया। लेकिन तलाक के करीब एक महीने बाद पति विशाल मल्लिक मायके पहुंचा और परिजनों से माफी मांगते हुए दोबारा साथ रहने की बात कही। झुमरी देवी […]