March 8, 2026
सुल्तानगंज प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में सात पैक्स अध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन कुल 12 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धांधी बेलारी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दिलीप यादव, दीपक कुमार और हरिश्चंद्र यादव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं भवनाथपुर पैक्स से सदानंद राय, उधाडीह पैक्स से अजय कुमार सिंह, आशु कुमार और संजू देवी, श्रीरामपुर पैक्स से विकेश कुमार और निरंजन कुमार, जहांगीरा पैक्स से शेखर कुमार, गनगनिया पैक्स से कंचन वाला देवी तथा मसदी पैक्स से गुरुदेव यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि 9 और 10 मार्च […]