September 2, 2025
सुंदरवती महिला महाविद्यालय में मिलेट्स स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। स्वस्थ भारत की ओर एक कदम “मिलेट्स अपनाएं, जीवन स्वस्थ बनाएं” के तहत मंगलवार को सुंदरवती महिला महाविद्यालय परिसर में एक विशेष मिलेट्स स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषक अनाज (मिलेट्स/श्री अन्न) के महत्व को आमजन तक पहुँचाना और दैनिक आहार में इसके उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित करने के बाद हुई। उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर निशा झा, अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका डॉक्टर श्वेता, डॉक्टर दीपक कुमार दिनकर और संस्था की संस्थापिका डॉक्टर प्रिया सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी वक्ताओं ने मिलेट्स के पोषण संबंधी लाभ और उनके नियमित सेवन से होने वाले स्वास्थ्य फायदों पर […]