January 29, 2026
ईंट भट्ठा व्यवसायियों को जीएसटी के नए प्रावधानों की जानकारी, शून्य कर भुगतान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। राज्य-कर संयुक्त आयुक्त मिन्नी की अध्यक्षता में वाणिज्य-कर कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भागलपुर अंचल-1 के अंतर्गत भागलपुर एवं बांका जिले के अंचल-1 में निबंधित ईंट भट्ठा व्यवसायियों के साथ की गई, जिसमें जीएसटी से जुड़े नए प्रावधानों और कर अनुपालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने ईंट भट्ठा व्यवसाय से संबंधित जीएसटी में हुए नवीन बदलावों की जानकारी दी। बताया गया कि वर्तमान में ईंट भट्ठा व्यवसायियों के लिए कर भुगतान के दो विकल्प उपलब्ध हैं। पहले विकल्प के तहत 12 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया जा सकता है, जबकि दूसरे विकल्प में बिना आईटीसी के 6 प्रतिशत जीएसटी […]