August 25, 2025
स्पोर्ट्स कोटा के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ ने राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी को ज्ञापन सौंपकर खिलाड़ियों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण मांग रखी। यह अवसर शनिवार को बिहपुर में आयोजित जनसभा के दौरान मिला, जहां संघ के जिला सचिव सह राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने भी पूरी समस्या से डिप्टी सीएम और मंत्री को अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पोस्टल द्वारा स्पोर्ट्स कोटा विज्ञापन संख्या डब्ल्यू-17/55/2022 एसपीएन-1/08 नवंबर 2023 के तहत बिहार और झारखंड क्षेत्र के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इसी विज्ञापन के आलोक में बिहपुर क्षेत्र […]