June 23, 2025
सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ के जवान की हार्ट अटैक से मौत ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत ईशीपुर थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में सोमवार को हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) से एक सुरक्षा जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस के हवलदार रामनारायण बघेल (बैच नंबर 1167) के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामन थाना क्षेत्र स्थित मूडखुसरा गांव के निवासी थे और भाजपा नेता अभिलाष तिवारी के पीएसओ (सुरक्षा अधिकारी) के रूप में तैनात थे। भाजपा के दंतेवाड़ा और विजयपुर जिला प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिलाष तिवारी एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त नेता हैं। सोमवार की सुबह वे अपने पैतृक गांव सगुनी पहुंचे थे। उनके साथ सुरक्षा में तीन जवान भी मौजूद थे। सुबह नित्यक्रिया के बाद हवलदार रामनारायण […]