September 27, 2025
सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित समाज की गारंटी, मीडिया कार्यशाला में संपूर्ण टीकाकरण पर जोर ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। शहर में आयोजित एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपूर्ण टीकाकरण को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि जब तक गर्भवती माताएँ और बच्चियाँ सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक समाज को सुरक्षित नहीं माना जा सकता। संपूर्ण और पूर्ण टीकाकरण ही जीवन सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है। कार्यशाला का आयोजन PCI-GAVI HSS-3.0 परियोजना के अंतर्गत होटल राज हंस, भागलपुर में किया गया। इसका उद्देश्य टीकाकरण कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका और जन जागरूकता को बढ़ाना था ताकि आम जनता तक संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच सके। डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि टीकाकरण न केवल बच्चों को बल्कि पूरे परिवार और समाज […]