March 20, 2026
सीएचसी नारायणपुर में राज्य स्तरीय कायाकल्प मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न, स्वच्छता व सेवा गुणवत्ता की सराहना || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में गुरुवार को राज्य स्तरीय कायाकल्प मूल्यांकन सफल एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। यह मूल्यांकन केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संस्थान की स्वच्छता, अनुशासन, गुणवत्ता एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रतिबद्धता का सजीव उदाहरण रहा। इस अवसर पर राज्य के असेसर डॉ. किशलय एवं डॉ. प्रशांत की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए सकारात्मक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे स्वास्थ्य केंद्र की टीम को गुणवत्ता के नए आयाम हासिल करने की प्रेरणा मिली। इस उपलब्धि के पीछे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) डॉ. बिनोद कुमार का कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच प्रमुख रही। उनके साथ डॉ. रानी ने भी अपनी सक्रिय भूमिका एवं समर्पण […]