September 20, 2025
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद नवगछिया में सिटीयूएस का रूपांतरण ||GS NEWS
नवगछियाभागलपुरDESK2025नवगछिया । नगर परिषद नवगछिया में शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चिन्हित सामुदायिक शौचालय (सीटीयूएस) का रूपांतरण किया गया। इस अभियान में सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, वार्ड पार्षद, कार्यालय कर्मी एवं सफाई कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को संदेश दिया गया कि वे अपने आसपास की साफ-सफाई बनाए रखें और स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें। नगर परिषद का यह प्रयास स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। DESK2025