November 22, 2025
स्वामी आगमानंद जी महाराज करेंगे ‘कौन बनेगा चैंपियन’ का उद्घाटन, तैयारी अंतिम चरण में ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया संवाददाता। परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया में कल रविवार 23 नवंबर 2025 को लोकप्रिय शैक्षणिक कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार किया जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी ‘हॉट सीट’ पर बैठकर सामान्य ज्ञान से […]