January 30, 2026
अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में एनक्वास के तहत दो दिवसीय निरीक्षण शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ गहन मूल्यांकन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) के तहत दो दिवसीय निरीक्षण प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हुई। इस निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना और मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है। एनक्वास टीम में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार सरकार एवं डॉ. प्रियंका कुमारी ने निरीक्षण के पहले दिन अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), कार्यालय कक्ष, दवा भंडार सहित अन्य विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था, उपचार पद्धति, दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से […]