June 26, 2025
टीएमबीयू में स्थापित होगी तिलकामांझी की 18 फीट ऊंची प्रतिमा, राष्ट्रपति के हाथों अनावरण की संभावना ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद तिलकामांझी की 8 फीट ऊंची और करीब 800 किलो वजनी कांस्य प्रतिमा विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित की जा चुकी है। इस प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से किए जाने की संभावना है। इसके लिए जुलाई माह में राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आमंत्रित किया गया है। राजस्थान के सुतार परिवार ने गढ़ी प्रतिमा जानकारी के अनुसार, यह भव्य कांस्य प्रतिमा जयपुर स्थित प्रसिद्ध सुतार परिवार द्वारा अत्यंत कलात्मक ढंग से तैयार की गई है। इसे टीएमबीयू परिसर के तिलकामांझी पार्क में एक विशेष चबूतरे पर स्थापित किया गया है। चबूतरे सहित इसकी कुल ऊंचाई लगभग 18 […]