Tag Archives: tatarpur mein

Noimg

तारापुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल परिजनों ने आरोप लगाया कि सजाम, शाहरुख और सलमान नामक व्यक्तियों ने जबरन घर में घुसकर उनकी पिटाई की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि पहले घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद मामले की गंभीरता […]

Noimg

तातारपुर में बिजली चोरी को लेकर हंगामा, बिजली विभाग की टीम से मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के कर्मचारी एक घर में अवैध रूप से बिजली उपयोग की जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान घर के पुरुष और महिलाओं ने टीम के साथ दुर्व्यवहार किया, धक्का-मुक्की की और एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाना लेकर आई। बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर, स्थानीय लोगों ने भी बिजली विभाग के कर्मियों पर […]