February 22, 2026
तटबंध पर कटाव निरोधी कार्य तेज, जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने लिया जायजा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया: गंगा नदी के बढ़ते कटाव से तटवर्ती क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर कटाव निरोधी कार्य अब तेज गति से कराया जा रहा है। शनिवार को जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अनवर जमील एवं एग्जीक्यूटिव अभियंता गौतम कुमार ने मछली हाट के समीप चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा निर्माण की गति की गहन समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष स्पर संख्या 7 से 9 तक सीट पाइलिंग तकनीक के माध्यम से कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में पोकलेन मशीन की सहायता से […]