March 16, 2026
नाथनगर में ट्रेन की चपेट में आए मवेशी, तीन भैंसों की मौत; एक घंटे बाद रेल परिचालन बहाल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर नाथनगर के समीप रविवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई। इस घटना के कारण लगभग एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार भागलपुर की ओर से एक मालगाड़ी सुल्तानगंज की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान नाथनगर के पश्चिम केबिन के पास पुरानी सराय गांव के समीप तीन भैंस रेलवे पटरी पार कर रही थीं। अचानक मालगाड़ी आ जाने से तीनों भैंस ट्रेन की चपेट में आ गईं और कटकर रेलवे ट्रैक में फंस गईं। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत से ट्रैक से मवेशियों को हटाया […]