Tag Archives: teen divasiya manjusha maha utsav ka jila adhikariyo ne kiya udghatan

तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सैंडिस मैदान स्थित खुले मंच पर आयोजित तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्रगुप्त, कला संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ पटना से आए कलाकारों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। मंजूषा महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की पारंपरिक मंजूषा कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया […]