March 10, 2026
खेत में पटवन करने गए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियां लगने से मौत. || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र के गंगा पार एकचारी दियारा में खेत में पटवन (सिंचाई) करने गए एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान बबूल मंडल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बबूल मंडल गंगा पार एकचारी दियारा स्थित अपने खेत में पटवन करने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को तीन गोलियां मारी गईं। एक गोली उसके सीने में, […]