Tag Archives: Tej raftar

Noimg

तेज रफ्तार कार ने आम के ठेले को मारी टक्कर, युवती घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरामी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 (NH-31) पर एक तेज रफ्तार कार ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे लगे आम के ठेले में टक्कर मार दी। इसके बाद कार लगभग 5 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में आम बेच रही एक युवती रेशमा खातून उर्फ दिलशाना, पिता अशरफ अली घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खगड़िया की ओर से आ रही थी। चकरामी गांव के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पहले फुटपाथ पर […]

Noimg

तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, घटनास्थल पर ही हुई मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

मृतक खगड़िया के छोटी पैंकात गांव का निवासी, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर इंदिरा मंच के समीप सोमवार की संध्या करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पैंकात वार्ड संख्या 11 निवासी निर्मल कुमार (21 वर्ष), पिता इंदल शर्मा के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोबाइल सिम के आधार पर की गई, जिसके बाद परिजनों […]

Noimg

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की मायागंज में मौत, परिजनों में मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीतोंजिया गांव निवासी अधेड़ बालेश्वर साह (55) की मौत इलाज के दौरान भागलपुर के मायागंज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार, वह खेत से घास लेकर लौट रहे थे तभी पीतोंजिया और पसराहा के बीच सड़क पर उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बाइक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। मृतक के पुत्र संजीव कुमार ने बताया कि, “पिताजी खेत से लौट रहे थे, तभी अचानक बाइक की टक्कर हो […]

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने ली रेलकर्मी की जान, इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: बिहार के खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गौछारी गांव के समीप तेज आंधी-तूफान के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेल कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर स्थित जेपी कॉलेज में कार्यरत रेलकर्मी पप्पू यादव उर्फ संजय यादव के इकलौते पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार विभागीय कार्य के सिलसिले में खगड़िया रेल स्टेशन से बाइक पर सवार होकर गौछारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और संदीप कुमार उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। घटनास्थल पर ही उनकी मौत […]

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

एक युवक की घटनास्थल पर मौत, दूसरा घायल नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र के बिहपुर बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार को लगभग 11:30 बजे दिन में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत वार्ड संख्या 11, भ्रमरपुर निवासी कुणाल कुमार (पिता प्रवीण कुमार मिश्रा) के रूप में हुई है। घायल युवक उसी गांव का विशाल कुमार (पिता शशिकांत मिश्रा) है। सूचना मिलते ही डायल 112 और झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के […]

तेज रफ्तार टैंकर ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर, होमगार्ड जवान घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित रूमा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारी बारिश के दौरान एक बाइक सवार फिसल कर गिर पड़ा। उसी वक्त झंडापुर थाना के एसआई संजय पासवान संध्या गश्त पर निकले थे। उन्होंने बाइक सवार को उठाने के लिए अपनी पुलिस गाड़ी रोकी ही थी कि तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने पुलिस वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गश्ती वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिछला दरवाजा चिपक गया। वाहन में एसआई संजय पासवान के साथ चार होमगार्ड जवान व एक ड्राइवर मौजूद थे। टक्कर में वाहन के पीछे […]

तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार आर्मी जवान की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया – झंडापुर थाना क्षेत्र के बगरी एनएच 31 पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार आर्मी जवान मुकुंद कुमार उर्फ मोनू (28) की मौत हो गई, जबकि पवन चौधरी नामक दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर भेजा। वहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में आर्मी जवान मुकुंद की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मुकुंद कुमार और पवन चौधरी बाइक पर सवार होकर मुकुंद के बहन के घर से लौट रहे थे। एनएच पर एक ट्रक खराब खड़ा […]

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पांच साल के बच्चे को रौंदा, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के मामलखा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पांच वर्षीय बच्चे आदित्य कुमार को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल आदित्य कुमार, गुड्डू कुमार का बेटा है। जानकारी के अनुसार, वह पिता को ढूंढने के लिए घर से बाहर निकला था और मेन रोड की ओर बढ़ रहा था, तभी घोघा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर आदित्य की […]

Noimg

तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को रौंदते हुए गड्ढे में उतरी, स्कूटी के उड़े फड़खच्चे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

स्कूटी सवार दो युवती बाल-बाल बची, हाइवा जप्त नवगछिया। विक्रमशिला पहुंच पथ, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के गरैया के समीप बुधवार संध्या करीब 4:30 बजे हाइवा चालक की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होते होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार ख़रीक की रहने वाली युवती चांदनी कुमारी और छोटी कुमारी दोनो भागलपुर से अपनी स्कूटी से घर ख़रीक जाने के दौरान गरैया के समीप सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर समीप ही मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी नवगछिया जीरोमाइल की ओर से भागलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के चक्कर मे विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को रौंदते हुए सड़क किनारे पलटते पलटते, करीब 08 फिट गड्ढे में उतर गई। वही […]

Noimg

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मजदूरी करने जा रही दो महिला को मारा धक्का ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

घायल एक महिला की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल भागलपुर में मौत नवगछिया। विक्रमशीला पहुँच पथ, इस्माईलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाह्नवी चौक के समीप मंगलवार सुबह करीब 8:50 बजे नवगछिया तरफ से भागलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने मजदूरी करने जा रही दो महिला को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में दोनो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस्माइलपुर थाना पुलिस ने दोनो घायल महिला को उठाकर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर पहुंचाया। जहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के मोतीटोला परबत्ता निवासी माला देवी पति स्व उपेंद्र मंडल उम्र 50 वर्ष बताया गया। वही दूसरी घायल महिला बबिता देवी पति तेजनारायण मंडल […]