February 20, 2026
थाना स्तर पर मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के डीआरडीए परिसर में पुलिस जिला नवगछिया एवं बांका के इंस्पेक्टर और दरोगाओं को थाना स्तर पर मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों की संख्या कम करना तथा न्यायिक प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण सत्र में सेवानिवृत्त न्यायाधीश विष्णु कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय कानून में लगभग 40 ऐसी धाराएं हैं, जिनका निष्पादन थाना स्तर पर ही किया जा सकता है। यदि इन मामलों का सही एवं विधिसम्मत तरीके से थाने में ही निपटारा कर दिया जाए, तो अदालतों में लंबित मामलों का बोझ काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यावहारिक उदाहरणों […]