January 21, 2026
ठंड में ठिठुरन गर्मी में उमस और बरसात में सर पर टपकता है पानी || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaजिले का एकमात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय खपरैल में, छात्र-छात्राएं जोखिम में जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने किया विद्यालय का निरीक्षण नवगछिया प्रखंड के नगरह स्थित राजकीयकृत नंद कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय क्षेत्र का एकमात्र उच्च माध्यमिक स्तर का सरकारी विद्यालय है जो खपरैल का हैं । यहां आसपास के ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन इस विद्यालय की स्थिति बेहद दुर्दशा भरी और खतरनाक है। विद्यालय का वर्तमान भवन खपरैल की छत वाला जर्जर ढांचा है, जो विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके भविष्य पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। भागलपुर जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने देखा कि बरसात में छत लगातार टपकती […]