July 18, 2025
ठनका की चपेट में आने से पशुपालक की मौत, दो भैंसों की भी गई जान||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025रंगरा के भीमदास टोला में घटी घटना नवगछिया पुलिस जिला के के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत के भीमदास टोला निवासी 60 वर्षीय पशुपालक लखन मंडल की ठनका (बज्रपात) की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लखन मंडल स्वर्गीय मोहन मंडल के पुत्र थे। परिजनों ने बताया कि लखन मंडल रोज की तरह सोमवार दोपहर अपने तीन-चार भैंसों को लेकर गांव के समीप बैहियार में चराने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। उसी समय ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आकर लखन मंडल तथा उनके साथ चर रही दो भैंसों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा […]