February 22, 2026
तीन दिन से लापता रिटायर इंजीनियर का शव सौरा नदी से बरामद, हत्या की आशंका || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : तीन दिनों से लापता सेवानिवृत्त इंजीनियर चंद्रशेखर प्रसाद मंडल का शव शुक्रवार की सुबह सौरा नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वह 17 फरवरी की रात से लापता थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लूरीदास टोला गांव के मूल निवासी थे, जबकि वर्तमान में पूर्णिया के मरंगा स्थित सुदीन चौक ततमा टोला में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह लालगंज इलाके में नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार चंद्रशेखर प्रसाद मंडल 17 फरवरी की […]