January 9, 2026
अस्पताल में वैक्सीन कूरियर कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, टीकाकरण व्यवस्था पर संकट || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। पीरपैंती रेफरल अस्पताल में कार्यरत वैक्सीन कूरियर कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मियों के कार्य बहिष्कार से टीकाकरण व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हड़ताल के कारण वैक्सीन की आपूर्ति हेल्थ सब सेंटरों तक नहीं हो पा रही है, जिससे पूरे प्रखंड में टीकाकरण कार्य बाधित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे वैक्सीन कूरियर कर्मी महेश पासवान ने बताया कि पिछले छह माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। अस्पताल प्रशासन हर महीने अगले माह भुगतान का आश्वासन देकर काम करवाता रहा, लेकिन अब तक बकाया राशि नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार कर […]