October 26, 2025
तीनटँगा जहाज घाट गंगा नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर डूबा, शव की तलाश जारी ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटँगा जहाज घाट गंगा नदी में शनिवार को लगभग 11:30 बजे स्नान के दौरान 17 वर्षीय सूरज कुमार पांव फिसलने से नदी में डूब गया। मृतक झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद वार्ड संख्या-5 निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, सूरज अपने चाचा मनोज ईश्वर और चाची जुली देवी के साथ छठ पर्व की तैयारी में गोपालपुर के तीनटँगा घाट स्नान करने गए थे। घाट पर दर्जनों लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सूरज का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख चाचा मनोज ईश्वर उसे बचाने आगे बढ़े, लेकिन वे भी गहरे पानी में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मनोज ईश्वर […]