September 14, 2025
पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट शिलान्यास की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट के शिलान्यास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शिलान्यास से पहले शनिवार को भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पीरपैंती पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया से ऑनलाइन माध्यम से पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह क्षण पीरपैंती और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से यहां के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। डीएम ने कहा, […]