Tag Archives: TOP Thana prabhari ko tej raftaar bike ne mari Takkar

Noimg

टिओपी थाना प्रभारी को तेज़ रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के पीरपैंती अडानी पावर स्थित टिओपी थाना के मुख्य द्वार के समीप मंगलवार को एक सड़क हादसे में टिओपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब थाना प्रभारी थाना से बाहर निकलकर चाय पीने जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर सामने से आ रही तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थाना प्रभारी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी पंकज कुमार रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी की स्थिति की जानकारी […]