November 27, 2025
टाउन हॉल में दो दिवसीय जिला युवा उत्सव का शुभारंभ ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल, भागलपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने भी दीप प्रज्वलन में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा ऊर्जा एवं उत्साह से भरे होते हैं और ईश्वर ने प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग क्षेत्र में विशिष्ट प्रतिभा प्रदान की है। इसी प्रतिभा की पहचान और प्रोत्साहन के लिए जिला स्तरीय […]