January 5, 2026
भूमि सुधार जनसंवाद में पहुंचे उपमुख्यमंत्री, टाउन हॉल के बाहर होमगार्ड अभ्यर्थियों का हंगामा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। शहर के टाउन हॉल में भूमि सुधार जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री टाउन हॉल के अंदर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते नजर आए और आम लोगों से सीधे संवाद कर भूमि से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे। इसी बीच टाउन हॉल के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बड़ी संख्या में होमगार्ड अभ्यर्थी वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। अभ्यर्थियों का कहना था कि उनकी चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद अब तक उन्हें नियुक्ति पत्र देकर योगदान नहीं कराया गया है। अभ्यर्थी उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी […]