January 8, 2026
ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना मिडिल स्कूल के समीप हुई, जहां मासूम ट्रैक्टर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और बच्चा उसके नीचे आ गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्चे को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग दो बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रोहन कुमार, […]