July 20, 2025
ट्रेनिंग कॉलेज की छात्रा के सिर में लगी चोट,अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ प्राथमिक ईलाज ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम-जीएनएम ट्रेनिंग कॉलेज में शनिवार को एक छात्रा खेलते समय गिरकर घायल हो गई। साथी छात्राओं के अनुसार, खेल के क्रम में छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह ज़मीन पर गिर पड़ी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। अन्य छात्राओं द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई । DESK2025