January 23, 2026
जगदीशपुर में सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो के ओवरटेक में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जख बाबा के पास शुक्रवार को बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। रजौन से भागलपुर की ओर जा रहे बिंदेश्वरी शर्मा और उनके पुत्र पंचो शर्मा की बाइक पर ट्रक और ऑटो के ओवरटेक के दौरान जोरदार धक्का लग गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बिंदेश्वरी शर्मा के गांव के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को तुरंत इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया। मायागंज अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना […]