March 18, 2026
भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत बाखरपुर–धनपाल टोला मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनपाल टोला चौक की ओर से आ रही बाइक और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बाखरपुर पश्चिमी निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में गोलू कुमार, रवि कुमार और मिथुन कुमार गंभीर रूप […]