October 23, 2025
त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा मंडल ने किए विशेष प्रबंध ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की सुरक्षित, सहज और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विशेष रूप से भागलपुर, जमालपुर, साहिबगंज और मालदा टाउन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। रेलवे प्रशासन ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर बैठने से यात्रियों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे प्लेटफार्म बदलने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती बढ़ाई गई है। आरपीएफ कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज का […]