January 10, 2026
उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर लाने के लिए धरना प्रदर्शन जारी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में उच्च न्यायालय का खंडपीठ लाने की मांग को लेकर जारी धरना शनिवार को 36वें दिन भी जारी रहा । धरना स्थल पर अधिवक्ता मुकेश कुमार ठाकुर, जो जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर की निगरानी समिति के सदस्य भी हैं, ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। धरने में शामिल अधिवक्ताओं में श्याम सुंदर प्रसाद, राजू यादव, चंदन चौधरी के अलावा समाजसेवी सुबोध मंडल, जीतू मंडल और बीबी मरियम भी मौजूद रहे। उन्होंने लगातार भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की आवश्यकता और क्षेत्रीय न्याय व्यवस्था में सुधार की मांग को जोर-शोर से उठाया। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने इस मांग के समर्थन में लगातार आवाज उठाई और प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की। Chanchal Jha