January 3, 2026
उच्च विद्यालय शाहपुर के खेल मैदान में निर्माणाधीन आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । खेल विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत नाथनगर प्रखंड के उच्च विद्यालय शाहपुर के खेल मैदान में निर्माणाधीन आउटडोर स्टेडियम का शनिवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं स्थल से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। भवन निर्माण निगम, भागलपुर के उप महाप्रबंधक प्रतीक कुमार ने बताया कि स्टेडियम निर्माण स्थल को लेकर कुछ ग्रामीणों में असंतोष की स्थिति थी। इसको ध्यान में रखते हुए खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई और स्टेडियम निर्माण से होने वाले लाभों से सभी को अवगत कराया गया। इसके साथ ही निर्माणाधीन स्टेडियम के […]