October 29, 2025
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ ||GS NEWS
UncategorizedनवगछियाबिहारDESK2025गोसाई गाँव गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब नवगछिया। चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन सोमवार सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। जिले के विभिन्न गंगा घाटों के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में भी भगवान भास्कर की उपासना की। गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गाँव गंगा घाट पर सोमवार की सुबह आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। भोर होने से पहले ही व्रतधारी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में घाट पर पहुँच गईं। सिर पर पूजा के डाले और हाथों में सूप लिए, महिलाओं की श्रद्धा और भक्ति देखते ही बनती थी। व्रतधारियों ने सूर्यदेव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के कल्याण […]