January 9, 2026
राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आगाज, उद्घाटन मुकाबले में पूर्वी चम्पारण ने वैशाली को हराया || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन से 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बालक वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान पूर्वी चम्पारण ने वैशाली को कड़े संघर्ष में 35-23, 28-35, 35-31 से पराजित किया। यह मुकाबला पूरे समय रोमांच से भरा रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में बेगूसराय ने समस्तीपुर को 35-15, 35-20 से पराजित किया। इसके अलावा बालिका वर्ग में […]