February 13, 2026
यूजीसी इक्विटी नियमावली पर रोक के विरोध में भागलपुर में छात्र संगठनों का प्रदर्शन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : यूजीसी इक्विटी नियमावली पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के विरोध में भागलपुर में विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बहुजन छात्र संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हुए और विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन की शुरुआत तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय प्रशाल भवन परिसर से हुई, जहां छात्रों का जुटान हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित अंबेडकर विचार विभाग एवं समाज कार्य विभाग के समीप छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन से जुड़े छात्रों ने बहुउद्देशीय प्रशाल भवन से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन तक प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का […]