February 6, 2026
भाकपा-माले का मार्च: युजीसी कानून लागू करने की मांग के साथ बगड़ी चौक से खरीक चौक तक निकाली यात्रा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : भाकपा-माले के नेतृत्व में नवगछिया में एनएच-31 बगड़ी चौक से खरीक चौक तक युजीसी कानून लागू करने की मांग को लेकर एक मार्च निकाला गया। करीब तीन किलोमीटर लंबी यात्रा के बाद खरीक चौक पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने शिक्षा और समानता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। सभा का संचालन जिला कमेटी सदस्य सुशील कुमार भारती ने किया। सभा को संबोधित करते हुए का. सिकंदर यदुवंश ने कहा कि हमलोग न्याय और समानता चाहते हैं और माले कार्यकर्ता इस अधिकार की प्राप्ति के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि युजीसी कानून में छात्रों को मिलने वाले अधिकार सीमित हैं और जब जुल्म होता […]