January 6, 2026
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मानवीय पीड़ा के दृश्य, उजड़ते आशियानों के बीच छलकते आंसू || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जहां एक ओर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई जारी थी, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर मानवीय पीड़ा से जुड़े हृदय विदारक दृश्य भी देखने को मिले। वर्षों से बसे आशियानों के टूटने का दर्द लोगों के चेहरों पर साफ झलक रहा था। अभियान के दौरान एक स्थान पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक अपनी झोपड़ी के भीतर जाकर लेट गई और कार्रवाई रोकने का प्रयास करने लगी। महिला अपने परिजनों के साथ वर्षों से वहीं रह रही थी। उसका कहना था कि उसने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई और मेहनत से यह झोपड़ी खड़ी की थी और अचानक उसे उजाड़ दिया […]