June 1, 2025
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की आपदा, विधि व्यवस्था एवं श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, विधि व्यवस्था और श्रावणी मेला 2025 की पूर्व तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बिंदुवार रूप से उप मुख्यमंत्री को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। बैठक में बाढ़ और सुखाड़ से संबंधित तैयारी, श्रावणी मेला 2025 की पूर्व तैयारी, विधि व्यवस्था की स्थिति, ईएसआईसी अस्पताल के लिए जमीन की उपलब्धता, पर्यटन विकास हेतु रेलवे की जमीन का स्थानांतरण, विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु भूमि अधिग्रहण, पीरपैंती पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण और गंगा रेल पुल से जुड़े मार्ग के लिए भू-अर्जन की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा […]