October 8, 2025
वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर जयप्रकाश उद्यान में आयोजित हुआ “जेपी नेचर ट्रेल” कार्यक्रम, छात्रों ने किया बर्ड वॉचिंग ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर आशुतोष राज के मार्गदर्शन में जयप्रकाश उद्यान, भागलपुर में वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में “जेपी नेचर ट्रेल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र (जूलॉजी) विभाग के छात्रों ने विभिन्न टीमों में विभाजित होकर बर्ड वॉचिंग गतिविधि में भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दी। बर्ड वॉचिंग के दौरान छात्रों ने उद्यान में मौजूद विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन किया और उनके व्यवहार तथा प्राकृतिक गतिविधियों का अध्ययन किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज ने इस अवसर पर बताया कि पक्षियों का अवलोकन (बर्ड वॉचिंग) एक ऐसी गतिविधि है जिसमें जंगली पक्षियों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखा जाता है। यह […]