November 19, 2025
वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक संपन्न ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 नवंबर को सभी वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंडों का निरीक्षण किया था। इस्माइलपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण वरीय उप समाहर्ता अंकिता रंजन ने किया। इसी प्रकार वरीय उप समाहर्ता मीनाक्षी ने बिहपुर प्रखंड, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने गोपालपुर प्रखंड, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर ने सुल्तानगंज और शाहकुंड, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव ने सन्हौला, अपर समाहर्ता राजस्व ने गोराडीह, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सुधीर कुमार ने जगदीशपुर तथा अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ने रंगरा चौक प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। […]