August 22, 2025
वीर शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव की याद में युवाओं ने निकाली कैंडल मार्च ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया। वीर शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव की स्मृति में चापर गांव के युवाओं द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कैंडल मार्च गांव भ्रमण करते हुए सधुवा चापर से होकर शहीद के स्मारक स्थल तक पहुंचा। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा। युवाओं ने वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए देश की रक्षा में उनके योगदान को याद किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह का आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करता है और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने का सबसे सशक्त माध्यम है। DESK2025