March 14, 2026
विभागीय क्रिकेट लीग में एसबीआई एकादश की शानदार जीत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के जिला स्कूल मैदान में आयोजित विभागीय क्रिकेट लीग में एसबीआई एकादश और एलआईसी एकादश के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में एसबीआई एकादश ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में गेंद और बल्ले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चंदन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में एलआईसी एकादश के कप्तान संजीव कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलआईसी एकादश की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवर से पहले ही 83 रन पर सिमट गई। एलआईसी एकादश की ओर से शेखर कुमार ने मात्र 9 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल […]