November 21, 2025
विभिन्न विकास योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर ।डीआरडीए सभागार, भागलपुर में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह (भाप्रसे) की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निदेशक, लेखा निदेशक, ग्रामीण निकाय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि द्वितीय एवं तृतीय किस्त के अंतरण हेतु लंबित जियो-टैगिंग कार्य को अविलंब पूरा किया जाए। इसके साथ ही लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत आवास स्वीकृति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं—राज्य परिवार लाभ, राष्ट्रीय परिवार लाभ एवं कबीर अंत्येष्टि योजना—के तहत अधिक […]