February 9, 2026
नगर निगम वार्ड 39 के पार्षद पति के घर बम हमला, वीडियो वायरल होने के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर एक बार फिर अपराध की चपेट में नजर आया, लेकिन इस बार अपराधियों की करतूत कैमरे में कैद हो गई। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम वार्ड संख्या 39 के पार्षद पति अब्दुल सरवर कुरैशी उर्फ मिंटू के घर पर बम फेंकने की सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पार्षद पति से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर […]