Tag Archives: vidhansabha chunav

विधानसभा चुनाव से पहले नवगछिया में फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं। शांतिपूर्ण और स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी बीच बिहपुर के झंडापुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में दो युवक खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे एक युवक स्थानीय हो सकते हैं, हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है।वायरल वीडियो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है । वीडियो सामने आने के बाद नवगछिया पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू […]

Noimg

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर में 11 से 14 सितंबर तक होगा शस्त्र सत्यापन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन ने शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। जिला दंडाधिकारी, भागलपुर के आदेशानुसार जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को 11 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक अपने संबद्ध थाना में जाकर शस्त्र एवं अनुज्ञप्ति का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इस सत्यापन प्रक्रिया में रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, एक नाली एवं दो नाली बंदूक सहित निषिद्ध (एन.पी. बोर) श्रेणी के सभी शस्त्र शामिल होंगे। इसके लिए थानावार दंडाधिकारियों और थाना अध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो भी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी निर्धारित अवधि में सत्यापन नहीं कराएंगे, उनकी अनुज्ञप्ति निलंबित या रद्द की जा सकती है […]

Noimg

वीआईपी प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक || GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरराजनीतिविधानसभा चुनावAMBA0

भागलपुर। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने गंगा की लहरों के बीच क्रूज यात्रा करते हुए प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों और कमिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में सहनी ने पार्टी के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया। बैठक की सबसे खास बात यह थी कि टेबल पर दो कतला मछलियाँ भी रखी गई थीं। सहनी ने बैठक की शुरुआत में कहा, “मेरे साथ मछली देख कर कई लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन मेरा कर्म और धर्म मछली बेचना, मछली मारना और मछली खाना है। मैं […]